24 दिसंबर 2020 - 12:48
ट्रम्प और अपराधियों को क्षमादान, बिन सलमान व ब्लैक वाॅटर के हत्यारे तक को माफ़ी!

अमरीकी प्रतिनिधि सभा के प्रमुख नेन्सी पेलोसी ने कहा है कि अगर ट्रम्प ने हार स्वीकार नहीं की तो मैं उनके बाल पकड़ कर उन्हें वाइट हाउस से बाहर फेंक दूंगी। यह वाक्य ट्रम्प की उद्दंडता और हार न स्वीकार करने के बारे में अमरीका के उच्च नेताओं के बीच पाई जाने वाली चिंता को दर्शाता है।

अगर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कुछ ख़तरनाक अपराधियों और हत्यारों को क्षमादान देने की घोषणा न की होती तो शायद लीक होने वाली इस तरह की ख़बरों को छिपाया जा सकता था लेकिन पेलोसी और उन्हीं की तरह कई अन्य अधिकारियों की ओर से सामने आने वाले बयानों से पता चलता है कि ट्रम्प सत्ता छोड़ने के मूड में नहीं हैं और कोई बड़ा क़दम उठाने के चक्कर में हैं जिसके लिए उन्हें वफ़ादार लोगों की ज़रूरत है जो उनके लिए जान देने तक को तैयार हों।

 

ट्रम्प ने पिछले कुछ दिनों में दसियों अपराधियों को क्षमा किए जाने का आदेश जारी किया है। जिन लोगों को क्षमादान दिया गया है उनमें ब्लैक वाॅटर के चार एजेंट भी हैं जिन्हें इराक़ में कई बच्चों समेत 17 आम नागरिकों के जनसंहार और 20 से ज़्यादा लोगों को घायल करने के अपराध में सन 2007 में सज़ा सुनाई गई थी। इस तरह के आदेश देकर ट्रम्प, किसी कठिन समय के लिए अपने पास हत्यारों व अपराधियों की सेना तैयार रखना चाहते हैं।

 

ध्यान योग्य बात यह है कि ट्रम्प ने सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान को उन हत्यारों व अपराधियों की सूची में शामिल कर रखा है जिन्हें वे अपने पास रखना चाहते हैं। सीएनएन ने जानकार सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रम्प सऊदी अरब के पूर्व ख़ुफ़िया चीफ़ साद अलजबरी के केस में बिन सलमान को न्यायिक संरक्षण देना चाहते हैं। इससे पता चलता है कि ट्रम्प को चुनावी परिणामों के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रखने के लिए बिन सलमान के धन की ज़रूरत है। विशेष कर इस लिए बिन सलमान ने चुनाव परिणामों पर आपत्ति के केस में ट्रम्प के सभी वकीलों की फ़ीस अदा की है।

 

यह वही प्रजातंत्र है जिस पर अमरीका पूरी दुनिया में इतराता है और दावा करता है कि उसका प्रजातंत्र, दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है। एक सरफिरा और उद्दंडी राष्ट्रपति, इस अपमानजनक तरीक़े से चुनाव के परिणामों का विरोध कर रहा है। इसी तरह वह अपने देश के राजनैतिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है, अपराधियों व हत्यारों को रिहा कर रहा है और एक देश के अधिकारी को जिसने अपने विरोधी को आरी से टुकड़े-टुकड़े करवा दिया था, न्यायिक संरक्षण प्रदान कर रहा है। वह अन्य चार साल तक अमरीका की सत्ता अपने हाथ में रखने के लिए हिंसा व नफ़रत को प्रोत्साहित कर रहा है लेकिन यह प्रजातंत्र, इस पागल व्यक्ति को, जो अमरीका को ही नहीं बल्कि दुनिया को भी आग लगा सकता है, नियंत्रित नहीं कर पा रहा है।